पाटन थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुलिस और सेना के जवानों ने किया फ्लैग मार्च, आज शाम तक चलेगा फ्लेग मार्च


पाटन। एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में पाटन थाना क्षेत्र के सभी मतदान बूथ ओर गांवों में पुलिस के साथ सेना के जवान फ्लेग मार्च कर रहे है। शांति पूर्ण त्यौहार और चुनाव को लेकर पुलिस का लगातार फ्लेग मार्च जारी। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया की पाटन थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में फ्लेग मार्च निकाली जा रही है। उन्होंने अपील किया है की सभी लोग शांतिपूर्वक सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में दीपावली का त्यौहार मनाए। साथ ही मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर कर लोकतंत्र को मजबूत करे। आज फ्लेग मार्च चीचा, देवादा, फुंडा, पुनईडीह, सहित अन्य गांवों में पहुंची। बताया गया है की शाम तक पाटन थाना क्षेत्र के सभी गांवों में फ्लेग मार्च निकाली जाएगी।