पाटन की सीमाओं पर पुलिस व राजस्व विभाग का पहरा, अवैध रेत परिवहन करने वालो पर शिकंजा कसने गए अधिकारी हुवे मायूस, पढ़िए पूरी ख़बर

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूरे प्रदेश में रेत का अवैध खनन व परिवहन होने पर उस जिला के कलेक्टर व एसपी को जिम्मेदार ठहराया जाने के बाद की बात कहने के बाद आज दूसरे दिन भी जिला प्रशासन काफी हरकत में नजर आया।।पाटन के नदी किनारे के सीमाओं पर जहां से अन्यत्र जिले जोड़ते हैं वहां पर पुलिस व राजस्व विभाग का पहरा लग गया है ।

आज तरीघाट पुल के पास तहसीलदार टिकेश्वर साहू एवं थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में रेत से भरे वाहनों को रोककर चेकिंग किया गया।। आज करीब 1 दर्जन से अधिक हाइवा को रोककर गाड़ी के पेपर एवं रेती की रॉयल्टी पर्ची चेक किया गया। जिसमे से सभी ने रेत परिवहन का रॉयल्टी पर्ची रखे थे।

इन वाहनों में यातायात नियमो का पालन नहीं हो रहा था । ड्राइवर जहां गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे वहीं पर कई ड्राइवरों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। आज पाटन थाना द्वारा करीब एक दर्जन भारी वाहनों पर यातायात उल्लंघन करते हुए पकड़े गए एवं सभी को फाइन लिया गया।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत की अवैध उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश सभी जिला के कलेक्टर एसपी को दिए हैं।। इसके बाद से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।। पाटन ब्लॉक के तरीघाट, निपानी, निपानी, कौहि, केसरा, खुड़मुड़ा सहित अन्य जितने भी खारून नदी के का पुल है वहां पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वहीं रेत का उत्खनन अवैध रूप व अवैध परिवहन ना हो इसके लिए भी प्रशासन अपने तंत्र लगाकर सूचना जुटाने में लगी हुई है।।