तलवार लहराते हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केशव साहू,9302435161

डोंगरगढ़ – आज सुबह लगभग 11 बजे ग्राम मुरमुंदा चौक में एक युवक सुबह तलवार एवं धारदार हथियार साथ में लेकर हुए घूम रहा था, न जाने इसका क्या इरादा रहा होगा जो इस बड़े से ग्राम मुरमुंदा में इतने लोगों के बीच में आसानी से चौक में बहुत ही खतरनाक तलवार लहराते हुए चल रहा था। लोगों के मन में दहशत का माहौल तैयार हो चुका था।

लेकिन पुलिस टीम की सूझबूझ और चौकन्ने से यह तलवार बाज युवक पकड़ा गया एवं पुलिस के हत्थे चढ़ा पुलिस ने आज मुरमुंदा में बड़ी घटना को घटित होने से बचा लिया।
आरोपी युवक का नाम दीक्षित देवांगन पिता गोपी राम देवांगन बताया जा रहा है इसका उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम मुरमुंदा को मौके पर धर दबोचा गया एवं थाना डोंगरगढ़ लाया गया एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया गया।