अवैध रूप से शराब धारण/विक्रय करने वाले आरोपी जागेश्वर साहू उर्फ जग्गू साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से 55 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 9.900 बल्क लीटर कीमती 4400 रूपया शराब बिक्री का नगदी रकम 1120 रूपया एवं घटना में इस्तेमाल एक नग रेडमी कंपनी का मोबाईल को पुलिस ने किया जप्त

संजय साहू अंडा । थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिंगरी के में जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला जिला दुर्ग, पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुराग झा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर, जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में अवैधरूप से शराब बिक्री करने वालों के उपर कार्यवाही करने, हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिस पर थाना अण्डा पुलिस के द्वारा दिनांक 14.02.2024 के 09.50 बजे घटना स्थल भाठापारा तालाब के पास ग्राम चिंगरी मे मुखबीर की सूचना पर रेड कर आरोपी जागेश्वर साहू उर्फ जग्गू पिता शिव कुमार साहू उम्र 27 वर्ष पता जंजगिरी रोड ग्राम अण्डा जिला दुर्ग के कब्जे से 55 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 9.900 बल्क लीटर कीमती 4400 रूपये शराब बिक्री का नगदी रकम
1120 रूपये एवं घटना में इस्तेमाल एक रेडमी कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया है, एवं आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है आरोपी के खिलाफ थाना अण्डा में पूर्व में भी अवैधरूप से शराब बिक्री करने का मामला दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह प्रआर भागवत प्रसाद पेंदरिया, आर आकाश अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।