अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले आरोपी महेन्द्र कुमार देशमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय साहू

अंडा। अवैध रूप से शराब थारण/ विक्रय करने वाले आरोपी महेन्द्र कुमार देशमुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी से 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपया शराब बिक्री का नगदी रकम 590 रूपया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटर टीव्हीएस जूपिटर को पुलिस ने किया जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री जितेन्द्र शुक्ला जिला दुर्ग (छ.ग.) के आदेशानुसार श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुराग झा के निर्देशानुसार एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय पाटन श्री देवांश राठौर जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में अवैधरूप से शराब बिक्री करने वालों के उपर कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिस पर थाना अण्डा पुलिस के द्वारा दिनांक 09.02.2024 के 11.50 बजे घटना स्थल अछोटी गांव तालाब के पास ग्राम अछोटी में मुखबीर की सूचना पर रेड कर आरोपी महेन्द्र कुमार देशमुख उर्फ भगवानी पिता सुखराम देशमुख उम्र 40 वर्ष पता ग्राम अछोटी थाना अण्डा जिला दुर्ग के कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560 रूपये शराब बिकी का नगदी रकम 590 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटर टीव्हीएस जूपिटर को जप्त किया गया है एवं आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है आरोपी के खिलाफ थाना अण्डा में पूर्व में भी अवैधरूप से शराब बिक्री करने का मामला दर्ज है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक, एस आई राघवेन्द्र सिंह, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह आर.क्र. उमाकांत वर्मा, हिम्मत सिंह, नीतेश कुरें की मुख्य भूमिका रही है।