नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसलाकर अपहरण कर शारीरिंक शोषण करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लडकी को आरोपी के कब्जे से नंदिनी पुलिस द्वारा नागपूर महाराष्ट्र से बरामद किया

नंदिनी नगर। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक  संजय पुढीर के मार्गदर्शन में महिला संबंधी एवं बच्चों के मामलों में एवं आपरेशन मुस्कान के तहत् गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश पर थाना नंदिनी नगर के अपराध अपOO 0094/22 धारा 363 भादवि के अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश क्रम में सायबर सेल के तकनीकी सहायता प्राप्त कर संदेही के मोबाईल नंबर का टावर लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम तैयार अपहता एवं आरोपी के पता तलाश हेतु नागपूर भेजा गया था जो कि आरोपी काफी शातिर किस्म का था जो अपनी पहचान छुपाकर लुक छिप रहा था अपहृता को आरोपी के कब्जे से नागपूर में निमार्णाधीन मकान के लेबर रूम में बरामद किया गया जो अपहृता नाबालिक लडकी को आरोपी द्वारा अपने प्रेमजाल में फंसा कर दिनांक 18.03.2022 को बहला फुसलकार अपने साथ भगा ले जाकर नासिक ले जाकर मंदिर में मांग भरकर व गले में मंगल सूत्र पहनाकर शादी कर पति पत्नि बने का आश्वासन देकर नासिक व नागपूर के अलग अलग जगहो में रखकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। जिसे दिनांक 09.12. 2022 को बरामद किया गया है । जो प्रकरण में धारा 366, 376 ( 2 ) (एन), 493 भादवि 56 पास्को एक्ट समावेश किया गया । आरोपी डामन पिता जेटु राम नेताम उम्र 22 साल साकिन ग्राम गोता को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया हे उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी थाना नंदिनी नगर, सउनि रोशन बधेल महिला आरक्षक तृप्ति वर्मा क्र0 558, प्र0आर0 राजकुमार चौहान क0 1431, आरक्षक 1286 युगल देवागन की सराहनी भुमिका एवं योगदान रहा ।