बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार , पाटन थाना क्षेत्र का मामला

पाटन। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रकरण की पीड़िता ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08.12.2024 के लगभग 01:10 बजे अपने घर पर रहकर घर का काम कर रही थी इसकी मां घर के बाहर घरेलु काम कर रही थी, तभी गांव का आरोपी सागर वर्मा इसके बड़े भाई को पूछते हुये आया और घर अंदर घुस गया पीड़िता अंदर वाले कमरे में अकेली थी, आरोपी सागर वर्मा के द्वारा पीड़िता का हाथ बांह पकड़कर मुंह एवं गला दबाकर इसके साथ गलत काम किया है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 228/2024 धारा 64, 332 (बी) बी.एन.एस. 4 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी सागर वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।