बिजली तार चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा तो अब मोटर पंप केवल तार, सौर पैनल के तार चोर गिरोह सक्रिय, दक्षिण पाटन क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही चोरी, ये चोर अब पुलिस को दे रहे चुनौती, पीढ़िये पूरी खबर


पाटन। पाटन विकासखंड में पिछले कुछ दिनों से बिजली तार चोरी तो बंद हो गई है लेकिन अब किसानों के खेतों पर लगे सबमर्सिबल पंप बोर के केबल के साथ ही गांव-गांव में लगे सौर पैनल के कॉपर तार एवं केबल तार को चोर निशाना बना रहे हैं । पुलिस बिजली तार चोर को पकड़ने में सफल हो गई है लेकिन अब उनके लिए केबल तार जो चोरी कर रहे हैं उनको पकड़ना एक चुनौती बन गया है। पिछले 5 दिनों में लगातार सात जगह पर मोटर पंप के एवं सौर पैनल के केबल तार की चोरी हुई है। रानितराई थाना क्षेत्र में किसानों ने सूचना देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है इधर पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में जुटगई है। वही एक माह पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी धूमा खार में किसानों के खेतो पर लगे मोटर पंप की केबल तार चोरी हुई थी।

तरीघाट में हुई चोरी का मामला में अब तक अपराध दर्ज नहीं हुआ
ग्राम तरीघाट में ऊर्जा विभाग के द्वारा किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सौर पैनल लगाया गया था। जिसके माध्यम से मोटर पंप से पानी लिफ्ट करके किसानों को दिया जा रहा था। करीब दो माह पहले अज्ञात चोरों ने वहां भी निशाना बनाया और कॉपर तार एवं केबल तार को पूरी तरह उखाड़ कर ले गए इसकी सूचना सरपंच के द्वारा पाटन थाने में दी गई । लेकिन जानकारी मिली है कि अभी तक पाटन थाने में चोरी का अपराध ही दर्ज नहीं हो पाया है । वहीं किसानों के द्वारा मछली पालन किया जा रहा है पानी नहीं होने के कारण अब तालाब सूखने लगे हैं।

बिजली तार चोर गिरोह को पकड़ने में मिली है सफलता
पाटन क्षेत्र में पहले खंभा से बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय था। जिसे पकड़ने के लिए एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में पाटन, अम्लेश्वर, रानितराई पुलिस की टीम ने काफी मेहनत कर बिजली तार गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। लेकिन इसके बाद केबल तार चोर गिरोह पुलिस को चुनौती दे रही है।

इन स्थानों पर हुई है चोरी
1, दो दिन पहले कांग्रेस नेता खर्रा निवासी अजय तिवारी के खेत में लगे बोर मोटर पंप का केबल तार और स्पेयर का चोरी हुआ
2, तीन दिन पहले असोगा निवासी पूर्व जनपद सदस्य शीत करण महिलवार के खेत से मोटर के केबल तार और अन्य सामान को चोरी
3, तीन दिन पहले ही ग्राम आसोगा में लगे सौर पैनल के तार को चुरा लिया गया जिसकी शिकायत सरपंच ने रानितराई थाना की दी
4, एक दिन पहले ही तेली गुंडरा निवासी छवि राम साहू के खेत में लगे सबमर्सिबल पंप के केबल तार, स्पेयर मशीन के साथ बहा रखे अन्य सामान को चोरी हुई
5, तरीघाट में ऊर्जा विभाग द्वारा लगाया गया सौर पैनल का पूरा केबल ही चोरी हो गया, दो माह बाद भी अब तक सूचना देने के बाद भी पाटन पुलिस अपराध दर्ज नहीं कर पाया है।
6, एक माह पहले बेलौदी के तीन किसान के खेत में लगे पंप का केबल तार चोरी हुआ है।
7, धूमा बेलौदी खार में भी माह पूर्व दो किसान के मोटर पंप का केबल तार चोरी हुआ है।

वर्षण
केबल तार चोरी का शिकायत रानितराई थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस सघनता से पता साजी कर रही है।

देवांश सिंह राठौर
एसडीओपी पाटन