केपशुल वाहन में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने वालो को पहचानने वीडियो फुटेज देख रही है पुलिस, अम्लेश्वर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला


पाटन। रविवार की शाम को मोतीपुर में हुवे घटना में अब पुलिस एक्शन लेने के मूड में नजर आ रही है। विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वही घटना स्थल पर स्थित केपशुल हाइवा में तोड़फोड़ किए जाने तथा पुलिस पर ईंट पत्थर फेंक कर वार करने वालो की पहचान करने पुलिस ने आज दिन भर वीडियो का फुटेज देखा। पुलिस अपने कई सूत्रों से अलग अलग एंगल से वीडियो जुटाकर आज दिन भर उपद्रवी करने वाले लोगो की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस को जो विडियो मिली है उसमे कई युवाओं , अधेड़ उम्र के लोगो के अलावा कई महिलाएं भी पुलिस पर पत्थर बाजी करते नजर आ रहे है। अम्लेश्वर थाना में धारा 147,186,332,341,253, तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है।

सुबह से कई घरों में पहुंचा पुलिस
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब घटना के बाद मामला शांत हुआ तब रात को ही पुलिस पत्थरबाजी करने वालो की पहचान करने में जुट गई थी। वही आज सुबह से कई पुलिस वाले मोतीपुर, खमहरिया में कई घरों में जाकर पतासाजी भी किया। वही पुलिस अभी इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर रही है।

एसडीओपी पहुंचे घायलों से मिलने अस्पताल
एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर आज घायल मां बेटी से मिलने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां पर दोनो का इलाज चल रहा है। बता दे की घायलों के परिजन ठीक से इलाज नहीं होने की जानकारी दे रहे थे। आज शाम को एसडीओपी श्री राठौर ने आपताल जाकर डाक्टर तथा घायलों के परिजन से मिले। उन्होंने बताया की एक घायल का सफल आपरेशन भी हो गया। दोनो का इलाज जारी है। वे डाक्टर से मिलकर दोनो घायल को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी भी ली।।