पाटन।
पाटन ब्लॉक के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ाडीह में जल्द ही पुलिस चौकी खोली जाएगी। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
राजा पाठक ने बताया कि जब सांसद विजय बघेल प्रदेश के संसदीय सचिव थे, उसी समय उन्होंने ग्राम गाड़ाडीह में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की थी। अब इस दिशा में कार्रवाई शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी खुलने से गाड़ाडीह सहित आसपास के गांवों में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया है।







