निकुम। पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला दुर्ग (छ.ग.), अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला दुर्ग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन जिला दुर्ग के निर्देश पर जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत दिनांक घटना 22.01.2025 के रात्रि 09.30 बजे घटना स्थल अछोटी रोड राईस मिल के पास ग्राम चिंगरी में मामले के पीड़ित आहत कुलदीप साहू को अज्ञात आरोपी द्वारा चाकू से प्राणघातक वार कर फरार हो गये थे मामले में प्रार्थी भागवत साहू की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अप.क्र. 03/2025 धारा 109 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँच कर घेराबंदी कर मामले के आरोपी सूरज यादव पिता देवलाल यादव उम्र 23 वर्ष पता ग्राम चिंगरी थाना अण्डा जिला दुर्ग एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकगण को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किये हैं।
घटना में प्रयुक्त बटननुमा धारदार चाकू एवं ब्लेड तथा वाहन स्कूटी को वजह सबूत जप्त किया गया है। मामले के आरोपी सूरज यादव को विधिवत दिनांक 24.01.2025 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर तथा विधि से संघर्षरत बालकगण को किशोर न्यायालय दुर्ग भेजा गया हैं। मामले में विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भानूप्रताप साव, सउनि सुंदर लाल नेताम, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह, दिलीप राउत, आर. उमाकांत वर्मा, नीतेश कुर्रे, संदीप कुर्रे, भवानी जगत, तेजेश्वर साहू की मुख्य भूमिका रही है।






