
आशीष दास

कोंडागांव । कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खेलाने वालों पर प्रभावी कायर्वाही किया जा रहा है।इसी कड़ी में दिनांक 15 दिसंबर के दरम्यानी रात ग्राम बडेराजपुर पाण्डे़पारा, पाण्डे़ नाला, मरहान आम झाड़ के नीचे मोमबत्ती की रोशनी से ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर, थाना विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा रेड कायर्वाही कर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके से जुआरियों के कब्जे से 5000/- रूपये नगदी रकम एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपियों के विरूद्व थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 109/2022 पंजीबद्व कर 04 नफर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।जिसमें गणेश राम सुरोजिया पिता लक्ष्मण सुरोजिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम अडेगा, बांधपारा। बुधसिंह सेठिया पिता स्व. फूलदास सेठिया, 50 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ेराजपुर। दारियाव दास पाण्डे़ पिता श्री रतनू राम पाण्डे़ , 33 वर्ष, निवासी बड़ेराजपुर और बक्कूराम नेताम पिता स्व. रनसू राम नेताम, उम्र 55 वर्ष, बड़े राजपुर को गिरफ्तार किया गया।संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक रवि शंकर ध्रुव, उप निरीक्षक प्रेम शंकर ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार साहू, रूपेश सोम, प्रधान आरक्षक सीताराम टेकाम, संतराम नायक, आरक्षक शिवनाथ, अजय प्रधान, भोजेन्द्र पटेल, जम्मू लाल मरकाम एवं धनसिंग नेताम की सराहनीय भूमिका रही।






