पाटन में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, एसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे पाटन, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

पाटन । अनुविभाग पुलिस मुख्यालय पाटन में आज पुलिस ने आज शाम को फ्लैग मार्च किया। इसमे जिला के पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव भी शामिल हुए। एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी सहित थाना के पुलिस बल द्वारा आज पाटन नगर में पुलिस फ्लैग मार्च निकाली गई ।इस दौरान एसपी अभिषेक पल्लव ने चौक चौराहा पर कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में जाकर दुकानदारों से चर्चा किया ।वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीणों से भी उन्होंने चर्चा किया। अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में आज कानून व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च में दमखम दिखाया। ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के साथ-साथ साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी दिया गया। आज शाम को पुलिस फ्लैग मार्च देखते ही बन रही थी। पुलिस और जनता के बीच में दूरी न हो इसके लिए आज फ्लैग मार्च निकाली गई। इस फ्लैग मार्च में जहां एक तरफ कानून व्य्वस्था का जायजा लिया वही अपराधियों में कानून का डर हो इसका संदेश दिया गया। वहीं आमजन को पुलिस पर विश्वास बढ़ाने कम्युनिटी पुलिसिंग के बारे में भी बताया गया। आज शाम को स्वामी आत्मानंद चौक से पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरुआत की जो कि तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए नया बस स्टैंड, कॉलेज रोड, आजाद चौक, पाटन नगर पंचायत रोड से होते हुए रामलीला मंच पुराना बाजार होते हुवे महामाया मंदिर से वापस होते हुए पाटन थाना परिसर पहुंचा ।इस दौरान बीच-बीच में फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस के द्वारा ग्रामीणों व दुकानदारों से चर्चा भी किया जा रहा था ।एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि जनता व पुलिस के बीच में दूरी ना बनी रहे इसके लिए यह फ्लैग मार्च निकाली गई है। कानून का भय अपराधियों में बना रहे साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जहां भी अपराधिक गतिविधि नजर आती है या कोई अनजान संदिग्ध व्यक्ति नजर आते हैं तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।