रानीतराई। ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी के ग्राम औंसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी के नाम” पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रियालता महिपाल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।

इस अवसर पर पंच त्रिवेणी भारती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा ठाकुर, मितानिन राजेश्वरी महिपाल, पार्वती भारती, फुलेश्वरी यादव सहित ग्राम की माताएं एवं नन्हे बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।






