कुम्हारी में राजनैतिक सरगर्मी तेज, चौक-चौराहों में दावेदारों को लेकर हर दिन चर्चा, अध्यक्ष के आरक्षण के बाद स्थिति होगी साफ…भाजपा कांग्रेस के नेताओं में लगी है टिकट को लेकर होड़

वार्ड आरक्षण से नेताप्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं के वार्ड प्रभावित, चुनाव लड़ने दूसरे वार्डों में तलाशने होंगे जमीन

कुम्हारी


पिछले दिनों हुए नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण से कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर के चौक- चौराहें, धार्मिक- सामुदायिक स्थलों एवं सोशल मीडिया ग्रुपों में दावेदारों को लेकर चर्चा चल रही है। राजनैतिक पार्टियों के अलावा वार्ड वासियों ने भी वार्ड के लिए उम्मीदवार के चेहरे तलाशने शुरू कर दिए है।

एक ओर जहां वार्ड आरक्षण के बाद कई वार्डों में वर्तमान पार्षदों के चुनाव लड़ने के रास्ते साफ होते दिख रहे है तो कई वार्डों वर्तमान पार्षदों के चुनाव लड़ने पर वार्ड आरक्षण का रोड़ा उत्पन्न हो रहा है। हालांकि वार्ड आरक्षण के बाद महिलाओं, युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछड़ा वर्ग भी चुनाव को लेकर खुश दिख रहे है। लेकिन इनके विपरीत कुछ नेताओं के परंपरागत वार्डों में चुनाव न लड़ पाने को लेकर मायूसी जरूर दिखाई दे रही है। कारण है उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दूसरे वार्डों में जमीन तलाशने होंगें। बता दे कि वार्ड आरक्षण से प्रभावित वार्डों में नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू के वार्ड 19 भी शामिल है।

इस वार्ड में महिला उम्मीदार चुनाव लड़ सकती है। वहीं वार्ड 9 व 10 जहां पहले से पार्षद निश्चय वाजपेयी व सुधाकर त्रिपाठी अगर दोबारा चुनाव लड़ते है तो उसे दूसरे वार्डों से किस्मत आजमाना होगा। यही हाल कांग्रेसी पार्षद प्रमोद चंद्राकर एवं राकेश कुर्रे के वार्ड में भी होते दिख रहे है। आरक्षण से प्रभावित हुए है वार्ड क्रमांक 21 व 17 महिलाओं के लिये आरक्षित है। पूर्व एल्डरमैन ललित सिंह राजपूत को भी वार्ड 9 ओबीसी होने से बड़ा झटका लगा है। पिछले चुनाव में कम वोटों से हारने के बाद इस बार के चुनाव में जीतने के दावे पर ग्रहण लगता दिख रहा है। नगर में चुनावी परिदृश्य के विषय मे बात करे तो सबसे बड़ा झटका कांग्रेसी पार्षद वार्ड तीन के थनेश पटेल को लगा है।

आरक्षण के पहले ही वार्ड परिसीमन से वार्ड क्रमांक तीन की सीमाओं में फेर बदल से वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने पर अब संशय कायम है। हालांकि उनके परम्परागत सीट रही वार्ड 2 से उन्हें चुनाव लड़ाया जा सकता है। लेकिन पार्टी हाईकमान के लिए पहले से वार्ड 2 के पार्षद महेश सोनकर का समायोजन करना बड़ा सिरदर्द हो सकता है। हालांकि वार्ड आरक्षण के बाद भाजपा कांग्रेस सहित नगर के कई कद्दावर नेता वरिष्ठ नागरिकों ने चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दिए है।

वार्ड क्रमांक 13 में नए उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर

परिसीमन से वार्ड क्रमांक 13 के सीमाओं में परिवर्तन के बाद वार्ड आरक्षण में यह सीट अनारक्षित हुआ है ऐसे में इस वार्ड से नए प्रत्याशियों को सुनहरा अवसर मिलेगा यह सीट पहले अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित वार्ड था।

भाजपा में कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा चुनाव लड़ने लगी है होड़

प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने के बाद दुर्ग लोकसभा में विजय बघेल के सांसद चुनने से कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा नेताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पार्टी के सक्रिय वरिष्ठ एवं कद्दावर नेताओं ने पहले ही चुनाव लड़ने को लेकर मंशा जाहिर की है। नगर में लोकेश साहू, राजू निषाद, रामाधर शर्मा, राकेश पाण्डेय, रागिनी निषाद, तृप्ति चंद्राकर,आरुषि पाण्डेय, रीता पाण्डेय, मनोज वर्मा, मिथलेश यादव, निश्चय वाजपेयी, आशीष शुक्ला, रामकुमार सोनी, प्रवीण राव, नारायण सोनकर, सुनीता कुर्रे, अश्विनी देशलहरे, अनुराग गुप्ता, माखन लाल कोसरिया, योगेश साहू, गोल्डी गोस्वामी, सुजीत यादव, गौरव पटेल, गोविंद बघेल, उमाकांत साहू, विनोद बंजारे, अवधेश शुक्ला, राजकुमार सिंह, फिंगेश्वर साहू सहित कई नेताओं के अलावा वर्तमान पार्षद भी दावेदारों के लिस्ट में शामिल हो सकते है।

वर्तमान में कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड
वार्ड क्रमांक 1 शांति टंडन
वार्ड क्रमांक 2 महेश सोनकर
वार्ड क्रमांक 3 थनेश पटेल
वार्ड क्रमांक 4 मनहरण यादव
वार्ड क्रमांक 5 राजेश्वर सोनकर
वार्ड क्रमांक 7 लता खैरवार
वार्ड क्रमांक 8 प्रमोद सिंह राजपूत
वार्ड क्रमांक 11 नीतू रावते
वार्ड क्रमांक 12 सती यादव
वार्ड क्रमांक 13 ललिता ध्रुव
वार्ड क्रमांक 14 ओमनारायण वर्मा
वार्ड क्रमांक 16 यूजेन्द्र साहू
वार्ड क्रमांक 17 राकेश कुर्रे
वार्ड क्रमांक 18 के रवि कुमार
वार्ड क्रमांक 20 जानकी ध्रुव
वार्ड क्रमांक 21 प्रमोद चंद्राकर
वार्ड क्रमांक 24 कुमारी बाई निषाद

चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है इस बार भी कुम्हारी नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएंगी एवं नगर को विकसित करने का कार्य करेगी। उम्मीदवार चयन हाईकमान के द्वारा ही तय किया जाएगा पार्टी एवं कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है।

प्रमोद सिंह राजपूत
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुम्हारी

वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के बाद लगातार भाजपा शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशियों को लेकर मंत्रणा कर रही है। देश प्रदेश के बाद नगर में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करने वाला है। इस बार कांग्रेस का किला ध्वस्त हो के रहेगा। परिषद में अध्यक्ष के साथ अधिक से अधिक पार्षद भाजपा के ही होंगे

धर्मेंद्र सिन्हा
भाजपा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष