
पाटन। अमलेश्वर धीरे धीरे नगर का रूप लेता जा रहा है। भविष्य में नगर पंचायत का दर्जा भी मिल सकता है। इसे देखते हुवे अमलेश्वर में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज होने लगी है। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु और कांग्रेस के सेक्टर प्राभारी उमेश साहू व डोमन यादव के उपस्थिति में भाजपा के सक्रीय सदस्य सत्तू कौशल, जीतू कौशल, सुरेश कौशल ने कांग्रेस कांग्रेस प्रवेश किया। इन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की गई।






