पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोरध्वज मोनू साहू सुबह से ही अब अपने चुनाव प्रचार में लग गए हैं । आज वह अमलेश्वर नगर के खेल ग्राउंड पहुंचे जहां पर खिलाड़ियों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर पालिका में प्रत्याशी के रूप में वह चुनाव मैदान पर खड़े हुए हैं। खिलाड़ियों का उन्होंने हमेशा सम्मान किया है मनोबल भी बढ़ाया है। अमलेश्वर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष और पार्षद बनने के बाद यहां पर खिलाड़ियों के लिए सर्व सुविधायुक्त एक स्टेडियम बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सुबह अमलेश्वर पालिका के कुछ वार्डों में भी जनसंपर्क की शुरुआत की है। वह सुबह से ही जनसंपर्क में निकल जाते हैं। उसे प्रचार के दौरान सभी वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। साथ ही साथ पालिका के मतदाता भी उन्हें जीत के आशीर्वाद दे रहे हैं।

- January 31, 2025
खिलाड़ियों के मध्य पहुंचे राजनीति के खिलाड़ी मोनू साहू, सुबह से कर रहे जनसंपर्क की शुरुआत, प्रचार में मिल रहा सभी वर्ग का समर्थन
- by Balram Yadu