जामुल। जामुल नगर पालिका के 20 जनवरी को सुरडुंग महामाया वार्ड 20 में अध्यक्ष निधि से निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच के लोकार्पण कार्यक्रम से उपजे असंतोष के कारण दो दिन बाद अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 7 समीति वाले पी आई सी को भंग कर दिया।
बुधवार 8 फरवरी को उसी पीआईसी के दो भाजपा पार्षद राम प्यारी वर्मा व तिलेश्वर देवांगन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निवास में जामुल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चन्द्राकार के नेतृत्व में काँग्रेस प्रवेश किये।
काँग्रेस प्रवेश करने वाली वरिष्ठ पार्षद राम प्यारी वर्मा विगत 20 वर्षो से भाजपा कार्यकर्ता रहे है, पूर्व में जामुल नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर भी चुनी गई थी व वर्तमान में भाजपा के जिला संगठन में पदाधिकारी है।

वर्सन —
वरिष्ठ पार्षद राम प्यारी वर्मा ने बताया कि जामुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के पार्टीय विरोधी क्रिया कलाप की शिकायत कई बार पार्टी के जिला संगठन में देने के बाद भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये व अंदेखा किया गया । इससे रुष्ट हो कर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के विकास कार्यो से प्रेरित होकर काँग्रेस प्रवेश की हुँ।
20 वार्ड वाले जामुल नगर पालिका परिषद का चुनाव दिसम्बर 2021 में सम्पन्न हुआ ।
जिसमें काँग्रेस के 5 व 2 निर्दलीय पार्षद काँग्रेस को समर्थन दिये व भाजपा के 10 व 2 निर्दलीय पार्षद भाजपा को समर्थन तथा जोगी कांग्रेस के 1 पार्षद है ।
नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा से ईश्वर सिंह ठाकुर एवं उपाध्यक्ष पद काँग्रेस के सुनिता मधुकर राव की झोली में गई ।






