पाटन।
पाटन ब्लॉक के दरबार मोखली क्षेत्र में फ्लेक्स फाड़ने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला विश्राम गृह के सामने लगे एक फ्लेक्स से जुड़ा है, जिसे अज्ञात तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह फ्लेक्स साहू समाज के तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए एक भाजपा नेत्री द्वारा लगवाया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दरबार मोखली में इस तरह की यह चौथी घटना है, जब किसी फ्लेक्स को नुकसान पहुंचाया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से राजनीतिक माहौल में भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, इस मामले में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।







