तालाब विहीन बड़े औरी में निस्तारी संकट, जोत ज्वारा विसर्जन के लिए बनाया गया अस्थायी कुंड


पाटन।
क्षेत्र के बड़े औरी गांव में पानी की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव में एक भी तालाब नहीं होने के कारण निस्तारी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में जोत ज्वारा विसर्जन के लिए ग्रामीणों द्वारा अस्थायी कुंड का निर्माण किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस कुंड में पानी भरने के लिए गांव के एक निजी व्यक्ति के बोर का सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थायी जल स्रोतों के अभाव में हर वर्ष इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गुरुवार को गांव के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि गांव में स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से निजात मिल सके।