हद हो गई भ्रष्टाचार की, ये कैसा सड़क निर्माण डामर लगाने के बाद भी दिख रहा है गिट्टी का लेबल, घटिया सड़क निर्माण के एक दिन बाद फैल गई डामर

मरगा की सड़क में न डामर, न गिट्‌टी

जशपुर। मनोरा के पर्यटन स्थल मरगा भैसासुर की पहाड़ी जाने वाली पीएमजएसवाई की सड़क,निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य से बनी प्रधानमंत्री सड़क के पहली ही बारिश में बह जाने की आशंका जताई है। निर्माण एजेंसी ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर एक दिन पहले ही डामरीकरण करा दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निविदा में तय मापदंड के अनुसार न तो मोटाई है और ना ही डामर की मात्रा। सड़क की हालत इतनी खराब है कि बनते ही सड़क उखड़ने लगी है। जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर मरगा पहाड़ से मरगा को बारहमासी पक्की सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई थी। पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता सत्यनारायण साय ने सड़क के विषय में जानकारी होने की बात से इनकार किया है।