पाटन।
पाटन नगर की छात्रा पूर्वी मंडलेश ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
पूर्वी, स्वामी आत्मानंद कन्या शाला स्कूल पाटन की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
पूर्वी की माता का नाम ओम कुमारी मंडलेश और पिता का नाम देवनारायण मंडलेश है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों ने गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय परिवार और परिचितों ने भी पूर्वी को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी हैं।







