पाटन ब्लॉक में चरमरा गई है डाक व्यवस्था, जरूरी डाक भी समय पर नहीं मिल रहा, हड़ताल में है अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ पाटन ब्लॉक सभी ग्रामीण डाक सेवक


बलराम यादव /9893663894
पाटन। पाटन ब्लॉक में डाक सेवा व्यवस्था चरमरा गई है। उप डाकघर पाटन के अंतर्गत आने वाले 15 शाखा डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चले गए हैं । अपने विभिन्न मांगों को लेकर हुए पाटन के उप डाकघर के सामने हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डाक नहीं बट पा रही है । बता दे कि कई जरूरी डाक भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं।  इसे खास तौर पर उन युवाओं को नुकसान हो रहा है जिनके रोजगार से संबंधित डाक आ सकते हैं । इसके अलावा  सभी 15 शाखा डाकघर में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से होने वाले सभी काम ठप्प पड़े हुए हैं। ना तो पैसों का लेनदेन हो पा रहा है नहीं डाक सेवा के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।  आज गुरुवार को सभी 25 डाक सेवक हड़ताल पर बैठकर जमकर नारे भी लगाए।  हड़ताल पर बैठे डाक सेवकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह  हड़ताल पर रहेंगे। आज हड़ताल पर नोहर लाला ध्रुव, जोगी राम, गणेश राम ,सूरज सोरी, राही राज, खिलेश्वरी वर्मा, योगिता नेताम, मोनिका साहू, प्रीति , हिरेंद्र, दीपेश जोशी, दीपेश ठाकुर, भुनेश्वर सिन्हा, रोशन साहू, प्रकाश निषाद, मनेंद्र ठाकुर, हिरेंद्र देवांगन, त्रिभुवन चतुर्वेदी, दीप्ति वर्मा, सहित अन्य बैठे थे।

हड़ताल में शामिल डाक सेवक नारे बाजी करते हुए

उपडाकघर पाटन के तहत 15 शाखा डाकघर
पाटन उपडाकघर के अंतर्गत कुल 15 शाखा डाकघर संचालित हो रही है। इनमे ब्रांच पोस्ट मास्टर, सहायक पोस्ट मास्टर सेवाएं दे रहे है। जो की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। जिसमे  बठेना, बटग,  बोरिद, भांसुली, देवादा, तेलीगुंडरा, सांकरा, सातरा, दरबार मोखली, केसरा, महुदा , झिट, तर्रा, खमहरिया, गुजरा शामिल है। इसमें कुल  25 ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत है।

डाक सेवकों की यह है प्रमुख मांग
हड़ताल में शामिल डाक सेवक संघ के सदस्यों ने बताया की उनकी मांग है की उन्हें नियमितीकरण किया जाए। इसके अलावा आठ घंटा का काम, पेंशन  सुविधा, मेडिकल सुविधा
ग्रेजवेटी, सहित  जो अन्य विभाग में नियमित कर्मचारी है उसे को सुविधा मिलती है वह सब सुविधा उन्हे भी मिले।

ये प्रमुख काम प्रभावित हो रहा है
डाक सेवक की हड़ताल से पोस्ट आफिस में जो काम होता था वह भी प्रभावित हो रहा हैं इनमे प्रमुख रूप से  डाक का वितरण ,  शाखा डाकघर में लेनदेन, जमा निकासी, सुकन्या समृद्धि योजना में राशि जमा,  आधार अपग्रेषण, महिला बचत पत्र का कार्य नही हो पा रहा है।