बिजली की आंख मिचौली, तकनीकी सुधार करने नही है पर्याप्त कर्मचारी, उतई में भाजपा का धरना प्रदर्शन और घेराव आज

उतई । उतई में विद्युत विभाग में विद्युत की सामान्य व तकनीकी त्रुटि सुधार कार्य करने के लिए कर्मचारियों की कमी है। इस मुद्दे को लेकर उतई नगर भाजपा एवं उतई मंडल द्वारा सोमवार को सुबह 11 बजे विद्युत विभाग के सामने धरना प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। धरना से संबंधित बैठक रविवार को 11.30 बजे आम बाजार उतई में स्थित पूर्व एल्डरमैन सोहन रिगरी की मौजूदगी में हुई, जिसमें सोमवार प्रस्तावित धरना प्रदर्शन और घेराव करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।