रायपुर। मौसम विभाग ने आज छग के कुछ जिलों में एलो तथा कुछ जिलों में आरेंज अलर्ट की सूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कबीर धाम , राजानंदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, कांग्रेस, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात, अंधड़, बारिश ,ओला गिर सकता है। इसी तरह जिन जिला में एलो अलर्ट जारी किया है उसमे कोरिया, बलराम पुर, सूरज पुर, कोरबा, सरगुजा, गरियाबंद, महासमुंद,धमतरी, जशपुर, जांजगीर शामिल है। यहां अंधड़ चलने के साथ साथ ओला गिरने की संभावना जताई है।







