छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2026 के नियमित परीक्षार्थियों की प्राइवेट परीक्षा और परियोजना कार्य की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच होगी। इस संबंध में संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करदिए हैं । निर्देशों की प्रति मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वही ,बोर्ड ने छात्रों को दोबारा सख्त निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी परिस्थिति में प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित ना रहे, अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को विशेष अनुमति नहीं मिलेगी और ना ही पुनः प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित छात्र को रिजल्ट में अनुपस्थित दर्शाया जाएगा ,जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी । बोर्ड ने छात्रों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है ताकि वह किसी भी स्थिति में फेल होने की जोखिम से बचे।
थ्योरी परीक्षा की समय सारणी जल्द :
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जल्दी थ्योरी परीक्षाओं की समय सारणी जारी की जाएगी नए शैक्षणिक सत्र से बोर्ड द्वारा लागू प्रणाली के तहत अब वर्ष में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी ।







