अंडा चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रीय समाज दुर्ग राज का चुनाव ग्राम – कुथरेल चंद्राकर भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें बालोद राजनांदगांव एवं दुर्ग जिला मिलाकर दुर्ग राज का चुनाव होता है। चुनाव सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक सम्पन्न हुआ।
सभी पदों के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होने की वजह से अश्वनी चंद्राकर के नेतृत्व वाली समूह में प्रदीप चंद्राकर अध्यक्ष, चंद्रकिशोर चंद्राकर उपाध्यक्ष, शिव चंद्राकर सचिव,रोहित चंद्राकर कोषाध्यक्ष, राजेश चंद्राकर संगठन मंत्री, अश्वनी चंद्राकर केंद्रीय प्रतिनिधि, कुंदन चंद्राकर केंद्रीय प्रतिनिधि, लवकुश चंद्राकर केंद्रीय प्रतिनिधि, तोरण चंद्राकर केंद्रीय प्रतिनिधि, विजय चंद्राकर केंद्रीय प्रतिनिधि, नीता चंद्राकर केंद्रीय महिला प्रतिनिधि, सरला चंद्राकर केंद्रीय महिला प्रतिनिधि, के रूप में चुन कर समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को दीनानाथ चंद्राकर, नमूल चंद्राकर, के. के. राजू, चेतन चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, गजेन्द्र चंद्राकर, चंद्रिका चंद्राकर, घुरऊ चंद्राकर एवं सभी उपक्षेत्र के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







