बलराम यादव
निकुम। प्रसिद्ध कथा वाचक पंदीप प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा 19 जून से है। आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और सरपंच संघ दुर्ग ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष रीवेंद्र यादव उपस्थित रहें । ग्राम निकुम में 19 जून से पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण का कथा वाचन किया जाएगा। इससे पहले आज हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली गई। सबसे पहले पूजा अर्चना के पश्चात कलश यात्रा निकुम बस्ती का भ्रमण करके कथा स्थल पर पहुंची। यहां पर आयोजनों के द्वारा विभिन्न महिला संगठन तथा वॉलिंटियर्स को जिम्मेदारी ही सोपी गई। कथा स्थल पर आज से ही भीड़ को देखते हुए शाम को भोजन भंडारा भी किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कल 19 जून से कथा शुरू हो जाएगी। कथा में संभावित भीड़ की उपस्थिति को देखते हुए आयोजक एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा भी काफी तैयारी की गई है ।बरसात का मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल भी बनाए गए हैं। वहीं गाड़ियों के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पार्किंग व्यवस्था भी अलग-अलग रूट में तय किए गए हैं ताकि कथा श्रवण करने पहुंचे शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से रूपेश देशमुख , दीपांशु यादव, देवेन्द्र देशमुख, मनीष बेलचदंन, कुलेश्वर साहू , निखिल गुप्ता
टेकराम ढीमर, ललित देशमुख सहित अन्य मौजूद रहें







