प्रफुल्ल कुमार गुप्ता होंगे पाटन के नए एसडीएम, प्रकाश सोनी को धमधा का अतिरिक्त प्रभार

पाटन। धमधा एसडीएम लवकेश ध्रुव और पाटन एसडीएम उत्तम कुमार ध्रुव के स्थानांतरण के बाद जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के अनुसार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को पाटन का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं एसडीएम भिलाई-3 प्रकाश सोनी को धमधा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद जारी इस आदेश से पाटन और धमधा अनुविभाग में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी। अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन नई व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।