प्रमोशन के बाद प्रकाश सोनी बने भिलाई-3 के एसडीएम, प्रशासनिक कार्यकुशलता और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में बनी है पहचान

दुर्ग। प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के बाद प्रकाश सोनी को भिलाई-3 का अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे दुर्ग जिले की पाटन तहसील में तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पाटन में पदस्थापना के दौरान प्रकाश सोनी ने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी संचालन किया। उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और आमजन की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के कारण वे एक कार्यकुशल एवं तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में पहचाने जाते रहे हैं।

पदोन्नति के बाद उन्हें भिलाई-3 के एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की है।