पाटन। परम पूज्य माता सती एवं भगवान गणेश की असीम अनुकंपा से आदिशक्ति कुल देवी माता जी एवं गणेश जी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) का भव्य आयोजन पाटन में किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की गई है।
आयोजन के तहत 28 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 9 बजे से कलश शोभा यात्रा, वेदी पूजन एवं अन्य पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके पश्चात 01 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा एवं समस्त पूजन कार्य आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाआरती एवं महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है। दोनों दिवस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार एवं दोपहर प्रसादी भोजन की व्यवस्था रहेगी।
यह धार्मिक आयोजन मां महामाया मंदिर प्रांगण, पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।
आयोजन समस्त पटनहा मिश्रा परिवार—पाटन, खट्टी, मटिया, दौर, गनियारी, सोनपुर, धूमा, मर्रा, रनचिरई एवं कसही—के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।







