प्रणव शर्मा ने रक्तदान शिविर में अचानकपुर पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

पाटन। क्षेत्र में एक साल में चौथा रक्तदान शिविर “पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर” पाटन के तत्वाधान में संचालक पप्पू साहू जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें सभापति प्रणव शर्मा ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया, ग्राम पंचायत अचानकपुर निवासी पप्पू साहू के द्वारा जन सहयोग की दृष्टि से निरंतर रक्तदान स्वयं द्वारा किया जाता है और अपने संपर्क के सभी लोगों को रक्तदान हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जाता है, इस बार समस्त रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भी वितरित किया गया, शिविर में कुल 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रक्तदाताओं को सभापति प्रणव शर्मा जी द्वारा हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, यह रक्तदान जीवनदान का अनमोल कार्य करने हेतू आयोजक समिति के सभी सदस्यों को सभापति प्रणव शर्मा ने बधाई दिया व आगे भी निरंतर इस कार्य को जारी रखने के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर रक्तदान आयोजनकर्ता समूह द्वारा सभापति प्रणव शर्मा जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।