प्रणव शर्मा ने माता के पंडाल पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की



पाटन। क्षेत्र के लोकप्रिय सभापति इंजीनियर समाजसेवी युवा भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने अपने क्षेत्र में विराजित मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की, इस क्रम में वे ग्राम करसा, घुघुवा, रवेली, बेंदरी, पाहंदा, सांकरा आदि में विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं माता जी की पूजा अर्चना कर आरती किया, ग्राम सांकरा में मारुति विहार में स्थापित माता के महा आरती में उपस्थित हुए, क्षेत्र में 9 दिनों तक लगातार नवरात्रि के भक्ति भावपूर्ण माहौल में रहकर पूजा अर्चना किए, ग्राम लोहारसी में दाऊ लाल चंद्राकर जी द्वारा आयोजित भागवत पुराण कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं कथा श्रवण किया, इसके बाद ग्राम बेंदरी में विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया, मुख्य अतिथि के रूप में विजयादशमी में  उपस्थित होकर समस्त ग्राम वासियों को बधाइयां दिए, ज्ञात हो कि ग्राम बेंदरी में एक दिन पूर्व ही विजयादशमी उत्सव मनाया जाता है।