पाटन। ग्राम सोमनी निवासी प्रांजल यादव का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन डी ए) के लिए हुआ है ।विदित हो कि भारतीय सेना में अधिकारियों की भर्ती के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा साल में दो बार यह परीक्षा आयोजित की जाती है प्रांजल यादव ग्राम सोमनी निवासी गिरिजाशंकर यादव और श्रीमती उमेश्वरी यादव के सुपुत्र तथा शत्रुघन यादव और श्रीमती रमा यादव के पौत्र है। प्रांजल ठेठवार यादव समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय सलाहकार और नईदुनिया के पत्रकार बलराम यादव के छोटे भाई गिरजाशंकर यादव के पुत्र है। प्रांजल के पिता गिरिजाशंकर यादव जवाहर नवोदय विद्यालय बालाघाट मध्यप्रदेश में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। प्रांजल यादव की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय कोरबा तथा नवोदय विद्यालय बालाघाट में हुई है। अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 628 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है इसमें प्रांजल यादव का आल इंडिया रैंक 212 रहा। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। सोमनी के पूर्व पार्षद नरेंद्र वर्मा ने बताया की प्रांजल ने अपने परिवार के साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है। प्रांजल के इस उपलब्धि पर यादव परिवार सोमनी तथा ग्राम छाटा ने हर्ष जताया है।









