पंडरिया:नगर के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय प जिला में गणित विभाग द्वारा “गणित का दैनिक जीवन में महत्व” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


पंडरिया ।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिए |इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में ओमप्रकाश देवांगन, (सहायक अध्यापक गणित ), आलेख कुमार पटेल (सहायक प्राध्यापक भूगोल), निलेश्वरी चंद्राकर (अतिथि व्याख्याता फिजिक्स) रहे |इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक मधुसूदन राजपूत एवं सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंतिम में ओमप्रकाश देवांगन द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समापन का घोषणा किया|