जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड में मर्रा के प्रथमेश वर्मा और डिगमणि रहे प्रथम,सम्भाग में हुआ चयन

पाटन।दुर्ग जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन सनशाइन स्कूल दुर्ग में किया गया।

प्रतियोगिता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्रा के नियमित योगाभ्यासी प्रथमेश वर्मा ने 10 से 14 वर्ष (बालक)आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कु. डिगमणि सपहा ने 10+14 वर्ष बालिका आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दोनों खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इस सफलता पर डॉ दिनेश चन्द्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी) योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ अनिता साहू, भारत लाल ताम्रकार, लाला राम वर्मा, तुलाराम वर्मा, (संतोस यादव विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी) ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।