पंडरिया-ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला दलपुरुवा की नवाचारी शिक्षिका प्रतिभा शर्मा को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025 शिक्षा दूत पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ-साथ विद्यालय में वृक्षारोपण,अंगना म शिक्षा ,शाला सुरक्षा जैसे शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल संचालन व महिलाओं में शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।







