भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवीण उपाध्याय बने सेल बैडमिंटन टीम के कोच

ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन बैंगलुरु मैं दिनांक 2 जनवरी से 5 जनवरी 2025 तक बैंगलुरु में किया जा रहा है।
जिसमें देश के सभी प्रमुख पब्लिक सेक्टर की टीमें भाग ले रही है।
जिसमें कि एलआईसी, एफ़सीआई, आरबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, कोल इंडिया, बी.एस. एन.एल., एम. टी. एन. एल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आदि प्रमुख टीमें भाग ले रही है।
इस प्रतियोगिता में सेल की बैडमिंटन टीम भी भाग ले रही है। जिसमें से भिलाई इस्पात संयंत्र से दो खिलाडी और एक कोच का चयन किया गया है ।
खिलाडियों में वेद प्रकाश तिवारी और कपिल नायडू का चयन किया गया है तथा भिलाई इस्पात संयंत्र बैडमिंटन टीम के कोच प्रवीण उपाध्याय का चयन
सेल बैडमिंटन टीम के कोच के लिए किया गया है।
इनकी इस उपलब्धि पर क्रीडा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के उप महाप्रबंधक श्री सही राम जाखड श्रीं अभिजीत भौमिक उप. प्रबंधक तथा बीएसपी बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष श्री जे. एन. ठाकुर (महाप्रबंधक) ने
खिलाडियों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी है।