पाटन। ग्राम सातरा सेक्टर सातरा महिला बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन में जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय साहू के निर्देशन और आतिथ्य में आज पोषण माह कार्यक्रम के तहत् “गर्भवती माता और सास _बहू सम्मेलन और पोषण मेला” का आयोजन किया गया। ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार शाहू सर , पर्यवेक्षक श्रीमती नम्रता तिवारी, सरपंच ज्योति चंद्राकर ,पंचगण योगिता साहू, टेमीन चंद्राकर,अखिल सवध अजय वर्मा और मीना शर्मा, शीला रानी, लता साहू, नर्मदा साहू, उर्मिला, लोहेश्वरी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं उपस्थित थे । श्री अजय साहू सर द्वारा गर्भावस्था के दौरान होने वाली खून की कमी के कारण,प्रभाव और निदान,पोषण स्वास्थ्य और गर्भावस्था के दौरान स्वयं माता के साथ साथ परिवार विशेषकर सास की भूमिका , रेडी टू ईट का महत्व और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई । पोषण माह_पोषण मेला के तहत् 5 गर्भवती माताओं की गोदभराई करवाई गई और पोषण और गोदभराई का आपसी सम्बन्ध की जानकारी पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी द्वारा दी गई और व्यंजन प्रदर्शनी किया गया।







