प्रीमियम विदेशी शराब दुकानों में 1 अक्टूबर से कैश भुगतान बंद, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही खरीदी जा सकेगी शराब

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में भुगतान व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जारी निर्देश के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में शराब खरीदने के लिए नकद भुगतान पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए केवल डिजिटल यानी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। शासन के निर्देश के अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानों में कैश पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आबकारी विभाग के इस फैसले से अब प्रीमियम विदेशी शराब खरीदने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का ही इस्तेमाल करना होगा।