बोर्ड परीक्षा की तैयारी:-विद्यार्थियों को दिया जा रहा है उपचारात्मक शिक्षण


पंडरिया। छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होने वाली है।इसी कड़ी में शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में शिक्षको द्वारा अतिरिक्त कक्षा लगाकर कमजोर तथा पिछड़े छात्रों को गणित,विज्ञान एवम् अंग्रेजी विषय को उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराया जा रहा है।संस्था के व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने बताया कि कमजोर तथा शिक्षण में पिछड़े छात्रों के निदानात्मक मूल्यांकन के पश्चात उनके कमजोरी के क्षेत्र में सुधार के लिए उपचारात्मक शिक्षण का प्रयोग होता है।उपचारात्मक शिक्षण विधि से छात्रों को अपने मानसिक स्तर के अनुरूप प्रगति करने का अवसर देती हैं।शिक्षको द्वारा नियमित रूप से पालक संपर्क कर बच्चो को शिक्षा की मूलधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही ब्लू प्रिंट के आधार पर सरल प्रश्न को हल कराना, पियर ग्रुप लर्निंग, समय प्रबन्धन के द्वारा प्रश्न पत्र को हल करने मे मदद, स्मार्ट क्लास का प्रयोग, पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करवा कर उपचारात्मक शिक्षण दिया जा रहा है।इस कार्य के लिए संस्था व्याख्याता संतोष कुमार साहू, योगेश कुमार गुरुदीवान,महेंद्र कंठले, कु.ज्योति ध्रुव,श्रीमती मनीषा का योगदान रहा है।