वृंदा देवी धाम आगेसरा में नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण पर, 9 दिनों तक होगी भागवत कथा का आयोजन, और भी है कार्यक्रम पढ़िए पूरी खबर

पाटन। पाटन विधानसभा के अंतिम छोर पर बसे दक्षिण पाटन क्षेत्र के प्रमुख ग्राम आगेसरा में स्थित मां वृंदा देवी धाम में नवरात्रि की तैयारी जोर शोर से चल रही है। तैयारी अंतिम चरण पर है । नवरात्र के दौरान विविध कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मां वृंदा देवी प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच संपत साहू एवं उपसरपंच संतराम साहू ने बताया कि 2 अप्रैल को मां वृंदा देवी धाम आगेसरा में घट स्थापना ज्योति कलश स्थापना किया जाएगा। इसके बाद 6 अप्रैल को पंचमी पूजन होगी और 9 अप्रैल को हवन यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन मां वृंदा देवी धाम परिसर में किया जाएगा ।कथा वाचिका साध्वी सुश्री रूपम राघव भागवत महापुराण कथा का वाचन करेगी । मां वृंदा देवी प्रचार समिति के सदस्यों के द्वारा व्यापक रूप से चैत्र नवरात्रि की तैयारी की जा रही है। नवरात्र में मां वृंदा देवी के दर्शन करने एवं आशीर्वाद लेने कांग्रेस सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि भी वहां पर जाएंगे ।।बता दें कि दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम आगेसरा की माँ वृंदा देवी मंदिर भक्तों के आस्था का केंद्र है । और यहां पर हर साल बड़ी धूमधाम से नवरात्र मनाया जाता है।।