पंडरिया में कल विजय दशमी के अवसर पर रावण दहन के लिए तैयारी जोरों शोरों पर

पंडरिया । नगर के हाई स्कूल मैदान में विजयादशमी के अवसर पर बुधवार देर शाम रावण दहन किया जाएगा।जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।नगर विकास समिति पंडरिया द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है।दशहरा उत्सव में बुधवार शाम को राम जानकी मंदिर से राम,लक्ष्मण, सीता व हनुमान की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी, जो गांधी चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचेगी।जिसके पश्चात करीब दो घंटे की आकर्षक अतिशबाजी की जाएगी।जिसके पश्चात रावण वध का कार्यक्रम होगा।समिति द्वारा महिलाओं,बच्चो के लिए अलग से दर्शक दीर्घा बनाई गई है।।इसके अलावा राजा द्वारा परंपरागत रूप से नए बाजार में प्रतिवर्षानुसार रावण वध किया जाएगा।नगर के हाई स्कूल परिसर का रावण दहन आकर्षण का केंद्र होता है।जिसे देखने ब्लाक के अनेक गांवों से लोग बड़ी संख्या के आते हैं।