पाटन। ड्राई डे के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के लिए शराब का भंडारण किए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 54 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा का है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी अरविन्द सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ग्राम सांकरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला संजना पारधी के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 54 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ड्राई डे के दौरान अवैध शराब बिक्री और भंडारण पर विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।







