मां  वृंदा देवी (डिंडा कपाट) धाम ग्राम पंचायत आगेसरा में शारदीय कुंवार नवरात्रि की तैयारी एवम भव्य गर्भ गृह आसन निर्माण भक्तो की वर्षो का सपना हुआ साकार ,




मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम ग्राम पंचायत आगेसरा  का यह मन्दिर भूमिफोड़ 12 वी से 14 वी शताब्दी के मध्य का है
मां वृंदा देवी मंदिर में  ज्योत प्रज्वलन की तैयारी पूरी हो चुकी है, जो भी भक्तजन अपनी मनोकामना कोटा हेतु माता के दरबार में गांव एवं आसपास के भक्तों द्वारा जोत जलाई जाती है 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होने वाली नवरात्र में 27 सितंबर पंचमी एवं 30 सितंबर महाअष्टमी के दिन हवन पूजन एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम माता के दरबार में आयोजित है,
भक्तों के द्वारा दान राशि एकत्र कर भव्य आसन का निर्माण मां वृंदा देवी के गर्भ गृह में निर्माण कार्य पूरा हो गया है, भक्तो का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया,
यहां तेल ज्योत  जलाने वाले की राशि  901 और घी ज्योत जलाने वाले की राशि 1601 है।


जिसकी जानकारी सरपंच रमाकांत साहू द्वारा दिया गया की वर्ष 1984 के बाद सभी भक्त जनों के सहयोग से 20 सितंबर  2025 को आसन को भव्य रूप से पूरा किया गया, आसन की डिजाइनिंग,पेंटिंग कार्य पेंटर छबलू राम साहू, अजय एवम जागेश्वर साहू आगेसरा द्वारा किया गया है।