नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम बेलरगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को बेलरगांव में रावण वध का मुख्य आयोजन होगा।

बेलरगांव में कई वर्षों से लगातार रावण दहन की परंपरा चली आ रही है, जो इस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहती है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
रावण दहन की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं। मैदान में विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है।
तैयारियों में जुटे पदाधिकारी :
तैयारी में प्रमुख रूप से ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लिलाम्बर साहू जी, ग्राम पटेल एवं गायता अमरसिंह पटेल जी, संरक्षक दऊवालाल देवांगन जी, संरक्षक कैलाश प्रजापति जी, संरक्षक अशकरण पटेल जी सहित ग्राम समिति के लोग लगे हुए हैं।
वहीं नवदुर्गा विजयादशमी महोत्सव समिति बेलरगांव के अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, सचिव ओमप्रकाश देवांगन, कोषाध्यक्ष लिलेश प्रजापति, सहसचिव केशर यादव, उपाध्यक्ष पोखराज कश्यप सहित समिति के सभी पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
समिति ने सभी ग्रामवासियों से विजयादशमी के पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।






