घटिया निर्माण सामग्री से बनी नीव पर  कई टन वजनी होर्डिंग लगाने के तैयारी, गोडपेंड्री स्कूल के पास स्टेट हाइवे में हो रहे कार्य की गुणवत्ता देख आक्रोश में है ग्रामीण


पाटन। दुर्ग से पाटन स्टेट हाइवे लगभग पूर्णता की ओर है। दिशा संकेतक और होर्डिंग लगाने का काम भी अंतिम चरण में है। गोड पेंडरी स्कूल के पास दिशा दिशा संकेतक बोर्ड लगाया जा रहा है लेकिन इसके लिए जो नीव तैयार की जा रही उसमे जो निर्माण सामग्री उपयोग की जा रही है उसकी गुणवत्ता पर ग्रामीण अब सवाल खड़ा कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है इतनी वजन का होर्डिंग सड़क के मध्य में लगेगी उसके कार्य लिए गुणवत्ता का रखा जाना चाहिए। नीव तैयार करने गिट्टी के बजाय चुरा का प्रयोग किया जा रहा है। रेत का क्वालिटी भी बहुत कमजोर लग रहा है। ग्रामीणों का मांग है की लोक निर्माण विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।