भाजपा पाटन मंडल में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आगमन एवं रजत महोत्सव की तैयारी बैठक आयोजित



पाटन ।।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत महोत्सव के अवसर पर आगामी 1 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भाजपा पाटन मंडल की तैयारी बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक का आयोजन 30 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:00 बजे, रेस्ट हाउस, पाटन (जिला दुर्ग) में किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर करेंगी।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “रन फॉर यूनिटी” (31 अक्टूबर) तथा पदयात्रा कार्यक्रम (12 नवम्बर) की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में भाजपा के जनपद सदस्य, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,
साथ ही सहकारी समितियों के प्राधिकृत अध्यक्षगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण, सरपंच एवं पंचगण की उपस्थिति अपेक्षित है।

भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत हेतु आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

बैठक में भाजपा पाटन मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा एवं कृष्ण कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।