भरोसे का नही बल्कि धोखे का बजट पेश–हर्षा चन्द्राकर

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा अपने शासनकाल के अंतिम बजट पेश किया गया यह बजट पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला निराशाजनक बजट साबित हो रहा है, यह बजट भरोसे का नही बल्कि धोखे का बजट रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से 2018 में चुनाव पूर्व कांग्रेस ने लोक लुभावन धोषणा पत्र तैयार कर चुनाव के समय जनता को गुमराह कर सरकार में आई थी ठीक उसी प्रकार 2023 चुनाव पूर्व ये आम जनता को गुमराह कर चुनाव जीत फिर से सत्ता में आने का बजट पेश किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास के लिए चार साल तक राशि जारी न करना बल्कि केंद्र सरकार की राशि को वापस करना गरीब जनता के साथ धोखा था जिसे भाजपा के आगामी आंदोलन से घबराकर केवल चुनावी फायदे के लिए किया गया फैसला है। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा और अंतिम बजट में भी किसी प्रकार से राहत न देना महिला बहनों के मान सम्मान के साथ धोखा है, संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों, सचिव, रोजगार सहायकों, कुल मिलाकर सबके साथ धोखे का बजट प्रस्तुत किया है।