राष्ट्रपति मुर्मु का आज विस में विशेष संबोधन

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। वे संयुक्त विधायक दल को संबोधित करेंगी। मुर्मु सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। इसके बाद 11:05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी। इस दौरान पौधरोपण भी करेंगी।